0 0
Read Time:3 Minute, 12 Second

कुढ़नी उपचुनाव के लिए निर्वाचन कार्यालय ने राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसके लिए दलों ने निर्वाचन कार्यालय को नेताओं के नाम की सूची सौंपी थी। उसके बाद राज्य के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक प्रियदर्शी ने स्टार प्रचारक नेताओं की सूची जारी की।

भाजपा के 40 नेताओं को स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है। इनमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार जायसवाल, विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा व सम्राट चौधरी का नाम शामिल है। इनके अलावा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, सह प्रभारी हरिश द्विवेदी व गिरिराज सिंह को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा भाजपा की सूची में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, अश्विनी चौबे व सुशील मोदी भी हैं।

वहीं जदयू के स्टार प्रचारक की सूची में 37 नाम हैं। सीएम नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, मंत्री विजेंद्र यादव, विजय चौधरी व अली अशरफ फातमी आदि नेताओं को शामिल किया गया है।

वीआईपी के स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी, संतोष सहनी, गोविंद बिंद व बैद्यनाथ सहनी का नाम शामिल है। वहीं राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के प्रत्याशी उपेंद्र सहनी, मैनुद्दीन मंसूरी, रितेश रंजन व वीरेंद्र विश्वास आदि नेता स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। जन जनवादी पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में डॉ. संजय सिंह चौहान, बीडी सिंह यादव, सरिता रानी बिंद व जय किशन कुमार चौहान आदि नेताओं के नाम शामिल हैं।

सूची में पांच दलों के 131 स्टार प्रचारक :

कुढ़नी उपचुनाव में प्रत्याशी उतारने वाले पांच दलों के 131 नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। सबसे अधिक भाजपा के 40 व जदयू के 37 नेता स्टार प्रचारकों की सूची में हैं। वीआईपी के बीस, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के बीस व जन जनवादी पार्टी के 14 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है।

Input : live hindustan

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d