मुजफ्फरपुर- 25 सितम्बर, जनसंघ के संस्थापक, अंत्योदय और एकात्म मानववाद दर्शन जैसी विचारधारा के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107वी जयंती को जिला भाजपा ने अपने सभी संगठनात्मक मंडलों में अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया। इस क्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंकज कुमार की अध्यक्षता में जूरन छपरा स्थित जिला कार्यालय में आयोजित जयंती समारोह में दीनदयाल उपाध्याय व्यक्तित्व व कृतित्व पर संगोष्ठी का भी आयोजन हुआ जहां पार्टी नेता एवं कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्पांजलि उपरांत उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह वक्ता वरिष्ठ नेता विष्णुकांत झा ने कहा की भाजपा अपनी विचारधारा के कारण सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही एवं सर्वसमावेशी राजनैतिक संगठन है। कहा कि हमारी विचारधारा पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन में निहित है। राष्ट्र सेवा, समाज सेवा और मानव सेवा के लिए सर्वस्व समर्पण की प्रेरणा हमें दीनदयाल जी के विचारों से प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय और एकात्म मानववाद जैसी विचार धारा के प्रणेता दीनदयाल जी गरीबों के सच्चे शुभचिंतक थे। गरीबों के लिए उनके हृदय में अमृत भरा था। वे देश के अंतिम व्यक्ति की उन्नति में भारत की उन्नति देखते थे। प्रारंभ से भारत उनके सिद्धांतों पर चलता तो आज भारत की गिनती एक विकसित देश में होती। आज हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने की दिशा में देश को आगे बढ़ा रहे हैं। आज भारत पंडित जी के अंत्योदय के सिद्धांतों पर चलते हुए आगे बढ़ रहा है।

मौके पर पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि ‘एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। दूरदर्शी राजनीतिज्ञ दीनदयाल उपाध्याय ने समय समय पर विभिन्न चुनौतियों व समस्याओं के निराकरण के लिए अपने विचार-दर्शन से देश का मार्गदर्शन किया। पंडित जी के एकात्म मानववाद व अंत्योदय के मंत्र सदैव हमें जनकल्याण व राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
वहीं पूर्व प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक बेबी कुमारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय दूरदृष्टि सोच के महान विचारक थे। उन्होंने कहा था कि जिस दिन समाज के अंतिम छोर पर बैठा व्यक्ति देश की सर्वोच्च कुर्सी पर बैठेगा, वही भारत के लोकतंत्र की असली सफलता होगी। आज वही विचार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में देश को मिला है। उन्होंने कहा कि किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि एक निर्धन परिवार में जन्म लेने वाले व्यक्ति के जीवन दर्शन से भारतीय राजनीति में नए दर्शन का सूत्रपात होगा।
संगोष्ठी में जिला महामंत्री धर्मेंद्र शाहू, जिला उपाध्यक्ष अंकज कुमार, जिला मंत्री धनंजय झा, विधानसभा प्रभारी उमेश पाण्डेय ने भी विचार व्यक्त किया। संचालन जिला महामंत्री सचिन कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री नंदकिशोर पासवान ने किया
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद शंभु, वरिष्ठ नेत्री अंजू रानी, डाo संगीता कुमारी,
जिला प्रवक्ता मनोज कुमार पिन्टु, जिला मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव, मोर्चा प्रभारी रविरंजन शुक्ला, आलोक राजा, रामेश्वर पासवान, मोर्चा अध्यक्ष भारत रत्न यादव, फेकू राम, विजय पाण्डेय सहित धर्मेंद्र कुमार अबोध, लक्ष्मण पासवान, प्रमिला सिंह, बॉबी कुमारी, मंजू सिन्हा, परिमल कुमार, अनिल गुप्ता, मुकुल सिंह, राजा सिंह, विकास गुप्ता, सुमंत शुक्ला, हरिकिशोर बैठा, आनंद राठौर, अभिषेक कुमार सिंह उपस्थित थे।