पटना, बिहार विधानसभा चुनाव धीरे धीरे जोड़ पकड़ता जा रहा है. हर दल अपने अपने उम्मीदवारों की घोसणा लगातार कर रही है. इसी चुनाव मे खलबली मचा चुकी पुष्पम प्रिया चौधरी शुरुआत से ही चर्चा में है। आपको बता दे की खुद को बिहार का सीएम उम्मीदवार बताने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी जदयू एमएलसी रह चुके विनोद चौधरी की बेटी हैं। पुष्पम की 12 वीं तक की पढ़ाई दरभंगा में हुई जिसके बाद वे विदेश पढ़ने चली गईं। लंदन से पढ़कर से लौटीं तो सीधे बिहार चुनाव में उतर गई।

बिहार के सियासी रण में उतरीं पुष्पम प्रिया ने प्लूरल्स (PLURALS) नाम की एक पार्टी बनाई है। और खुद लगातार बड़ी मेहनत कर रही है. खुद अपनी टीम के साथ गांव-गांव जाकर लोगों से मिलती हैं। वह बिहार में बदलाव की गति को उड़ान देने के वादा कर रही हैं। पुष्पम प्रिया चौधरी मधुबनी जिले के बिस्फी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी। यह जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है। साथ ही उन्होंने द्वितीय चरण के 94 क्षेत्रों के लिए 26 उम्मीदवारों (स्त्री 13, पुरुष 13) की सूची भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *