Valentine’s Week 2022 full List: फरवरी का महीना हर कपल के लिए बहुत खास होता है. इस महीने में आने वाले वैलेंटाइन डे का इंतजार प्यार करने वाले जोड़ों को पूरे साल रहता है. फरवरी को प्यार का महीना ऐसे ही नहीं कहा जाता. फरवरी में आने वाले वैलेंटाइन वीक के हर दिन लोग अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करते हैं. वैलेंटाइन वीक 7 दिनों तक चलता है. जो 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक होता है. वैलेंटाइन वीक के हर दिन का अपना अलग विशेष महत्व होता है.जानें वैलेंटाइन वीक में किस दिन को किस नाम से जाना जाता है.

वैलेंटाइन वीक 2022 लिस्ट (Valentine Week 2022 Full List)

7 फरवरी- रोज डे (Rose Day 2022)

8 फरवरी- प्रपोज डे (Propose Day 2022)

9 फरवरी- चॉकलेट डे (chocolate day 2022)

10 फरवरी- टेडी डे (Teddy Day 2022)

11 फरवरी- प्रॉमिस डे (Promise Day 2022)

12 फरवरी- हग डे (Hug Day 2022)

13 फरवरी- किस डे (Kiss Day 2022)

14 फरवरी- वैलेंटाइन डे (Valentine Day 2022)

7 फरवरी– रोज डे (Rose Day 2022): वैलेंटाइन वीक का सबसे पहला दिन होता है रोज डे. इस दिन लोग अपने प्यार का इजहार अपने पार्टनर को लाल गुलाब देकर करते हैं. लाल गुलाब इसलिए क्यों यह रंग प्यार का प्रतीक माना जाता है.

8 फरवरी– प्रपोज डे (Propose Day 2022): वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन होता है प्रपोज डे. इस दिन लोग जिसे पसंद करते हैं उसे प्रपोज करते हैं और बताते है कि वह उन्हें कितना चाहते या पसंद करते हैं. कुल मिलाकर यह दिन अपने पार्टनर के सामने अपनी भावनाओं के इजहार का दिन होता है.

9 फरवरी– चॉकलेट डे (chocolate day 2022): वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन होता है चॉकलेट डे. इस दिन लोग अपने पार्टनर को उनकी फेवरेट चॉकलेट गिफ्ट करते हैं. अपने पार्टनर को लोग चॉकलेट देकर बताते हैं कि वह उनसे कितना प्यार करते हैं.

10 फरवरी– टेडी डे (Teddy Day 2022): वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन होता है टेडी डे. इस दिन लोग अपने पार्टनर को कोई भी क्यूट टेडी गिफ्ट करके अपने प्यार का इजाहार करते हैं. इस दिन को ध्यान में रखते हुए मार्केट में डेटी के अलग-अलग डिजाइन की भरमार देखी जाती है.

11 फरवरी– प्रॉमिस डे (Promise Day 2022): वैलेंटाइन वीक का पांचवा दिन होता है प्रॉमिस डे. इस दिन लोग अपने पार्टनर से जिंदगी भर साथ रहने और हमेशा प्यार करने का वादा करते हैं. यह दिन प्यार के रिश्तों को और ज्यादा मजबूत और गहरा बनाता है.

12 फरवरी– हग डे (Hug Day 2022): वैलेंटाइन वीक का छठा दिन होता है हग डे. प्यार में स्पर्श कितना मायने रखता है यह सभी जानते हैं. स्पर्श एक ऐसी चीज है जिसके माध्यम से बिना कुछ बोले अपने प्यार का इजहार किया जा सकता है. ऐसे में आप अपने पार्टनर को एक प्यारा सा हग दे कर भी अपने दिल का हाल कह सकते हैं.

13 फरवरी– किस डे (Kiss Day 2022): वैलेंटाइन वीक का सातवां दिन होता है किस डे. इस दिन लोग अपने पार्टनर से प्यार का इजहार कर एक प्यारी सी किस देकर करते हैं. किस प्यार के इजहार का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है. इस दिन आप साथी के माथे को प्यार से चूमकर, उसके हाथों को चूमकर या उसके होठों को चूमकर अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं.

14 फरवरी– वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day 2022): वैलेंटाइन वीक का आखिरी दिन होता है वैलेंटाइन डे. ये दिन कपल्स के लिए सबसे खास होता है. इस दिन के लिए कपल्स एक दूसरे के साथ बहुत सारी प्लानिंग करते हैं. साथ बाहर घूमना-फिरना, लंच-डिनर करना पसंद करते हैं. एक-दूसरे के लिए सरप्राइज प्लान करते हैं. कुल मिलाकर पूरे साल अपने रिश्ते की ताजगी को बरकरार रखने के लिए प्यार में पड़े जोड़े पूरे वैलेंटाइन वीक पर अपने प्यार का इजहार अलग-अलग तरीके से करते हैं और अपने रिश्ते को मजबूत बनाते हैं.

इनपुट : प्रभात खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *