0 0
Read Time:3 Minute, 8 Second

मुंबई, 04 जुलाई। कर्नाटक की 21 वर्षीय सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार शाम मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में आयोजित प्रतियोगिता में पूर्व मिस इंडिया तेलंगाना की मनासा वाराणसी ने सिनी को मिस इंडिया 2022 का ताज पहनाया। यह कार्यक्रम मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में हुआ।

सिनी ने जहां मिस इंडिया 2022 का खिताब जीता तो वहीं राजस्थान की रुबल शेखावत मिस इंडिया 2022 फर्स्ट रनर-अप और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान मिस इंडिया 2022 सेकेंड रनर-अप बनीं। सिनी बहुत ही ज्यादा सुंदर हैं इसमें कोई शक नहीं वहीं जब वो इवेंट में सिल्वर हाई स्लिट गाउन में नजर आईं तो हर कोई बस उन्हें देखता ही रह गया।

मालूम हो कि सिनी का जन्म मुंबई में हुआ है और वो वहीं पली-बढ़ी हैं लेकिन उनका पैतृक निवास कर्नाटक है। वो फाइनेंस में स्नातक हैं मौजूदा दौर में चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (CFA) का कोर्स कर रही हैं। सिनी अब अब प्रतिष्ठित 71वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

सिनी ने ये खिताब 31 सुंदरियों को पछाड़कर हासिल किया है। सिनी को डांस का शौक है और वो बहुत अच्छी भरतनाट्यम की डांसर भी हैं। उन्होंने इवेंट में अपनी एक डांस प्रस्तुति भी दी। अपने सक्सेस के पीछे अपने घरवालों का सपोर्ट बताने वाली सिनी काफी हंसमुख और हाजिर जवाब भी हैं।

हु्स्न की इस महफिल में बॉलीवुड की कई नामीगिरामी हस्तियों ने शिरकत की, जिसमें मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, कृति सेनन, मनीष पॉल, राजकुमार राव , डीनो मोरिया ,कृति सेनन और लॉरेन गॉटलिब का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। मनीष पॉल ने शो की मेजबानी की तो वहीं मिस इंडिया जूरी पैनल में नेहा धूपिया, डिनो मोरिया और मलाइका अरोड़ा जैसे कलाकार शामिल थे।

क्रिकेटर मिताली राज भी जूरी का हिस्सा थीं। इसके अलावा, राहुल खन्ना, रोहित गांधी और श्यामक डावर भी पैनल का हिस्सा थे। मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले का प्रसारण 17 जुलाई को कलर्स टीवी चैनल पर किया जाएगा।

source: oneindia.com

Advertisment

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d