शोशल मीडिया पर रील्स बनाने क्रेज इन दिनों हर किसी पर हावी है। युवा हो, बुजुर्ग हो या फिर बच्चे हर कोई रील बनाकर इंटरनेट पर पोस्ट कर रहे हैं। लेकिन मुजफ्फरपुर में दो बहनों को डांस की रील पोस्ट करना ही भारी पड़ गया और मामला पुलिस थाने पहुंच गया। पहले रील पोस्ट करने वाली दोनों बहनों की रिश्तेदारों ने ही पिटाई की। जिसके बाद दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद लड़कियों की मां ने पुलिस थाने में मारपीट और दुर्व्यवहार की रिपोर्ट दर्ज करा दी। यह घटना मुजफ्फरपुर के बोचहां क्षेत्र की है।
दरअसल भुताने पंचायत के गांव की दो सगी बहनों ने सोशल मीडिया पर डांस कर रही एक लड़की की रील पोस्ट की थी। और अपने स्टेटस पर वीडियो लगाया था। जिसके बाद रिश्तेदारों ने रील को रियल बताकर दोनों बहनों की बुरी तरह पिटाई कर दी। इस दौरान लड़कियों की मां सहायता समूह की बैठक में गई थी। घर आकर देखा तो दोनों बेटियां घायल हालत में थी। जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि लिखित शिकायत मिली है। शिकायत की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। लड़कियों की मां ने भाई, दो भतीजों और भतीजे की पत्नी पर मारपीट का आरोप मढ़ा है। सोशल मीडिया पर वीडियो की सत्यता की जांच बेहद जरुरी है। नहीं तो किसी को भी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
Input : live hindustan