0 0
Read Time:3 Minute, 33 Second

मुजफ्फरपुर, स्मार्ट सिटी का दर्जा हासिल कर चुके शहर में विकास की गति देखनी है तो गुरुद्वारा गली चलिए। इसकी सौ मीटर सड़क बनने में एक हजार दिन लग गए। यह कमाल स्मार्ट सिटी के स्मार्ट नगर निगम ने किया है। यह तो सिर्फ उदाहरण है। ऐसे कई और रिकॉर्ड निगम ने बनाए हैं।

जर्जर व जलजमाव से ग्रसित वार्ड 35 की गुरुद्वारा गली के निर्माण का शिलान्यास महापौर सुरेश कुमार ने 18 दिसंबर 2017 को किया था। महापौर की कुर्सी पर बैठने के बाद उनका यह पहला शिलान्यास था। सौ मीटर लंबी इस सड़क के निर्माण के लिए तीन माह का समय निर्धारित किया गया था। पूरे तीन साल बाद शनिवार को महापौर ने इस सड़क के निर्माण का उद्घाटन किया।

इस प्रकार इसे बनने में तीन माह की जगह तीन साल लग गए। यही नहीं इस दौरान सड़क के निर्माण की लागत भी 6.54 लाख से बढ़कर 10.65 लाख हो गई। शिलान्यास के बाद सड़क नहीं बनने से परेशान स्थानीय लोगों के साथ-साथ वार्ड पार्षद भी इस दौरान निगम की दौड़ लगाते रहे। शिलान्यास से उद्घाटन तक सड़क निर्माण का यह सफर निगम की कार्यप्रणाली की पोल खोलने के लिए काफी है। इस सफर के पूरा होने पर स्थानीय लोग व पार्षद ने राहत की सांस ली है।

नगर निगम ने की अलाव की व्यवस्था

मुजफ्फरपुर : ठंड का प्रकोप बढऩे के बाद शनिवार को नगर निगम द्वारा चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाया गया। निगम के रैन बसेरों पर भी अलाव की व्यवस्था की गई।

निगम के ट्रैक्टर से गिरकर सफाईकर्मी की मौत

मुजफ्फरपुर : रौतिनिया में कचरा डंप कर लौट रहे नगर निगम के ट्रैक्टर से गिरकर सफाईकर्मी सुरेश महतो की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची काजीमुहम्मदपुर थाना पुलिस ने टै्रक्टर को जब्त कर चालक फ्रांसिस मसीह को हिरासत में ले लिया। अघोरिया बाजार चौक के निकट घटी इस घटना में सफाईकर्मी की मौत पर महापौर सुरेश कुमार व अपर नगर आयुक्त विशाल आनंद ने संवेदना जताई है। महापौर ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर मृतकर्मी के स्वजनों की हर संभव मदद को कहा है। लोगों ने बताया कि शाम में चौक से गुजरते समय एकाएक झटका लगने से उस पर सवार सफाईकर्मी गिर पड़ा। इससे गाड़ी का चक्का उसके ऊपर से गुजर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। नगर निगम कर्मचारी संघ ने उसकी मौत पर दुख व्यक्त किया है।

इनपुट : जागरण

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: