0 0
Read Time:3 Minute, 0 Second

मुजफ्फपुर के कुढ़नी मेंतुर्की ओपी अंतर्गत दरियापुर कफेन पंचायत के वार्ड सात स्थित एक सत्तू फैक्ट्री में शुक्रवार को रसोई गैस के रिसाव से तेज धमाका हुआ। गैस रिसाव के साथ अचानक आग की तेज लपटें उठने लगीं। इसकी चपेट में वहां काम कर रहे आधा दर्जन मजदूर झुलस गए। झुलसे मजूदरों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद फैक्ट्री का शटर गिराकर संचालक मोहन ठाकुर फरार हो गया।

घायलों में से एक की पहचान मधौल निवासी अशोक ठाकुर (60) के रूप में हुई है। अन्य घायलों का इलाज चोरी छिपे कहीं कराए जाने की बात बताई जा रही है। कुछ घायल मजदूर मनियारी के मरीचा के रहनेवाले बताए जा रहे हैं। इधर, तुर्की ओपी प्रभारी रवि प्रकाश ने घटना में तीन लोगों के घायल होने की जानकारी मिलने की बात कही है। फैक्ट्री संचालक फरार हो गया है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि घायलों का पता लगाया जा रहा है। बताया जाता है कि सत्तू फैक्ट्री में चने को उबालने के लिए गैस को चालू किया गया। इसी बीच पाइप के बीच में लगी रिंग से गैस का रिसाव होने लगा। जब तक वहां काम कर रहे मजदूर कुछ समझ पाते आग की तेज लपटें निकलने लगीं। इससे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। तेज आवाज के कारण बड़ी घटना की आशंका में सभी इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोग एवं मजदूराें ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

घरेलू व छोटे गैस सिलेंडर का किया जा रहा था उपयोग

स्थानीय लोगों एवं तुर्की पुलिस की मानें तो फैक्ट्री डेढ़-दो साल से रुक-रुक कर चल रही थी। इससे पहले यही फैक्ट्री दूसरी जगह थी। मकान बनने के बाद यहां शिफ्ट की गई। बताया जा रहा कि फैक्ट्री में व्यावसायिक की जगह घरेलू और छोटे गैस सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा था। इस कारण हादसा हुआ। इससे पहले भी फैक्ट्री की मशीन की हालत को देखकर मजदूरों ने काम करने से इन्कार किया था। संचालक थोड़े दिन और चलाने की बात कहते हुए फैक्ट्री संचालित कराता रहा। छह माह पूर्व भी यहां इस तरह की घटना होते-होते बच गई।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: