गोपालगंज : अब हाईवे से गुजरने वाली बसों में शराब पीने पिलाने का मामला सामने आने लगा है। इससे बसों में सफर करने वाले यात्रियों के हादसे का शिकार होने की आशंका बढ़ने लगी है। कुछ ऐसा ही मामला बुधवार को सामने आया। पंजाब के लुधियाना से सवारी लेकर मुजफ्फरपुर जा रही एक बस के केबिन में शराब पार्टी शुरू हो गई। चलती बस में चालक, खलासी तथा एक यात्री शराब की बोतल खोल कर शराब पीने लगे, जिससे देखकर यात्रियों के होश उड़ गए। यात्रियों ने विरोध किया तो उनके साथ गाली- गलौच की गई। इसी बीच किसी यात्री ने फोन कर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस ने शहर के हजियापुर के समीप एनएच 27 पर बस को रोक लिया।

बस को रोकने के बाद पुलिस ने केबिन की तलाशी ली तो उसमें एक बोतल शराब मिली। बस चालक, खलासी सहित तीन लोग शराब के नशे में पाए गए। पुलिस ने बस सहित शराब को जब्त करते हुए चालक, खलासी सहित तीनों लोगें को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि पंजाब के लुधियाना से यात्रियों को लेकर एक बस मुज्जफरपुर के लिए जा रही थी। जिले में पहुंचने से पहले उत्तर प्रदेश में बस रोककर चालक व खलासी ने एक बोतल शराब खरीदकर उसे अपने पास रख ली। बस जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट से आगे निकली तो बस चालक व खलासी तथा केबिन में बैठा एक यात्री शराब की बोतल खोल कर पैक बनाकर पीने लगे। बस की रफ्तार तेज थी। इसी बीच यात्रियों की नजर केबिन में बैठककर चलती बस में शराब पार्टी कर रहे चालक, खलासी व यात्री पर पड़ी। बस में सवार यात्री हो हल्ला करते हुए शराब पीने का विरोध करने लगे। विरोध करने पर चालक व खलासी उनके साथ गाली- गलौच करने लगे, तब तक तेज रफ्तार से चल रही बस शहर के पास पहुंच गई। इसी बीच किसी यात्री ने अपने मोबाइल से फोन कर चलती बस में शराब पार्टी चलने की सूचना नगर थाना पुलिस को दी। नगर थाना की पुलिस शहर के हजियापुर के समीप एनएच 27 पर पहुंच गई तथा जैसे की बस वहां पहुंची पुलिस ने उसे रोक लिया। बस को रोकने के बाद पुलिस ने केबिन से एक बोतल शराब बरामद की। बस चालक, खलासी व केबिन में बैठा एक यात्री शराब के नशे की हालत में मिला। पुलिस ने बस सहित शराब को जब्त करते हुए चालक राजस्थान का निवासी विजय कुमार, खलासी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दूसरी बस से यात्रियों को किया रवाना

शहर के हजियापुर के समीप शराब पीकर बस चलाने के आरोप में पुलिस ने बस के चालक व खलासी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही बस को जब्त कर लिया। बस में सवार यात्री नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व एएसआइ राजेश राय को घेरकर हंगामा करने लगे। यात्रियों का कहना था कि बस जब्त कर लेने से हमलोगों घर कैसे जाएंगे। बाद में पुलिस ने दूसरी बस व सवारी वाहनों से यात्रियों को बैठाकर उन्हें उनके घर के लिए भेज दिया।

इनपुट : जागरण

2 thoughts on “मुजफ्फरपुर जा रही चलती बस में शराब पार्टी, चालक समेत तीन गिरफ्तार”
  1. 1. Идеи для дизайна интерьера
    2. Топ-20 трендов в дизайне на 2021 год
    3. Как выбрать идеальный цветовой акцент в дизайне
    4. Дизайн-проект
    5. Дизайн нового поколения
    6. Шаг за шагом: создание уютного дизайна спальни
    7. Дизайнерские решения для увеличения пространства в маленькой квартире
    8. Природный дизайн
    9. Основы дизайна
    10. Дизайн-студия: секреты успешного бизнеса в сфере дизайна
    11. Интересные факты о развитии дизайна в XXI веке
    12. Дизайн кухни
    13. Дизайн мебели
    14. Мастер-класс по созданию стильного дизайна гостиной
    15. Искусство минимализма: создание современного дизайна в своем доме
    16. Дизайн сада
    17. Декорирование дома с использованием текстиля: советы и идеи
    18. Принципы цветового баланса в дизайне: как создать гармоничное пространство
    19. Книги по дизайну
    20. Дизайн подростковой комнаты
    3d дизайн https://studiya-dizajna-intererov.ru/ .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *