0 0
Read Time:2 Minute, 55 Second

मुजफ्फरपुर, अहियापुर थाना क्षेत्र के सहबाजपुर गांव में साधु के वेश में घर में घुस गहना चोरी कर भाग रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने पेड़ से बांध कर लात-घूसे, जूता-चप्पल से जमकर पिटाई की। उसकी तब तक पिटाई की गई जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। हालांकि इस दौरान उसका एक शागिर्द भाग निकला। उसके कपड़े उतार कर तलाशी की गई और गहना मिलने के बाद उसे छोड़ा गया। उसने अपने आप को यूपी का बताया। इस घटना का किसी ने मोबाइल से वीडियो बना कर इंटरनेट पर वायरल कर दिया। थानाध्यक्ष मुस्तफा कमाल कैसर ने बताया कि इसकी सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी भाग गए थे। इस संबंध में किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

गांव में साधु वेश में पहुंचे थे दो युवक

स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार की दोपहर साधु की वेश में दो युवक गांव में पहुंचा था। गांव में घूमते-घूमते वह एक घर में घुस गया। वहां से गहने की चोरी कर भागने लगा। इसकी भनक महिलाओं को लग गई। उसने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर आस-पास के लोग वहां जमा हो गए। लोगों को जुटते देखकर दोनों साधु वेशधारी युवक भागने लगा। इसमें एक को लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी शरीर के ऊपरी भाग के कपड़े उतार कर तलाशी ली गई तो गहने मिल गए।

23 पुड़िया गांजे के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर। सिकंदरपुर ओपी के अखाड़ाघाट रोड में गांजा बेच रहे बालूघाट ब्रह्मस्थान के सुरेश सहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 23 पुड़िया गांजा के मिले हैं। इसमें 47 ग्राम से अधिक गांजा भरा था। सिकंदरपुर ओपी अध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि इससे पहले 30 मार्च को भी उसे गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया था। जमानत पर जेल से बाहर निकलने के बाद उसने फिर से धंधा शुरू कर दिया। उसे विशेष कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इनपुट : दैनिक जागरण

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: