गलती से अनजान नंबर पर हुए मिस्ड कॉल के बाद शुरू हुई बातचीत पहले प्रेम में बदला। फिर दोनों सोशल मीडिया पर फ्रेंड बने। लड़की पूजा कुमारी मोतिहारी जिले के नरहां गांव की है। जबकि, लड़का रवि कुमार औराई थाना क्षेत्र के नयागांव का। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को खूब लाइक करते। फोन पर भी दोनों की खूब बातचीत होती। दो साल तक चली प्रेम कहानी में ट्विस्ट तब आया, जब लड़के ने शादी की बात पर टालमटोल शुरू कर दी।

लड़का के परिजन पहुंचे थाने, ब्लॉक कैंपस के मंदिर में सात फेरे, पुलिसवालों ने दिए कपड़े-जेवर

इसके बाद लड़की अकेले ही मोतिहारी से 100 किमी दूर औराई थाने पहुंची और पुलिस को अपनी प्रेम कहानी की जानकारी दी। इसके बाद औराई पुलिस हरकत में आई। लड़का व उसके परिजनों को थाने में बुलाया। फिर लड़का-लड़की दोनों से प्रेम संबंध को लेकर जानकारी ली। वहीं, दोनों की उम्र का सत्यापन किया। रवि ने भी पुलिस की पूछताछ में प्रेम-प्रसंग की बात को स्वीकार किया। सब कुछ सत्य और सही पाए जाने पर थाना प्रभारी राजेश कुमार की पहल पर औराई प्रखंड परिसर स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में दोनाें की शादी करा दी गई।

लड़का-लड़की कभी मिले नहीं, पर जी-जान से करते हैं प्यार

रवि ने बताया कि हम दोनों पहले कभी नहीं मिले, पर एक-दूसरे को जी-जान से प्यार करते हैं। वहीं, पूजा ने बताया कि हम दोनों साेशल मीडिया के जरिए दो साल से एक-दूसरे से बातचीत व प्रेम कर रहे थे। रवि मुंबई में रहता है। मालूम हुआ है कि हाल में वह गांव आया है। लेकिन, शादी की बात करने पर वह टालमटोल करने लगा था। जिसके बाद उसने औराई थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष को सारी बात बताई। जिसके बाद थाना प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों ने लड़का-लड़की को आवश्यक कपड़ा व मंगलसूत्र देकर दोनों की शादी करा दी।

Source : Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *