मुजफ्फरपुर: भीषण गर्मी में नगर निगम की पहल, 8 चौक-चौराहों और रैन बसेरों पर प्याऊ की व्यवस्था।
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

मुजफ्फरपुर: भीषण गर्मी में नगर निगम की पहल, 8 चौक-चौराहों और रैन बसेरों पर प्याऊ की व्यवस्था।

मुजफ्फरपुर, 15 अप्रैल 2025: ग्रीष्म ऋतु की तीव्रता को देखते हुए मुजफ्फरपुर नगर निगम ने जनहित में एक सराहनीय कदम उठाया है। महापौर निर्मला साहू के निर्देश और नगर आयुक्त विक्रम विरकर के नेतृत्व में शहर के 8 प्रमुख चौक-चौराहों और 8 रैन बसेरों पर पेयजल के लिए प्याऊ की व्यवस्था की गई है। इस पहल का उद्देश्य राहगीरों, श्रमिकों और जरूरतमंदों को भीषण गर्मी में राहत प्रदान करना है।


उप महापौर डॉ. मोनालिसा और सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों ने भी इस आवश्यकता पर जोर देते हुए सुनिश्चित किया है कि गर्मी के मौसम में नागरिकों को पेयजल की कोई कमी न हो।

प्याऊ स्थापित स्थल:
चौक-चौराहे: 
बनारस बैंक चौक 

पक्की सराय चौक 

धर्मशाला (संतोषी माता मंदिर) 

लक्ष्मी चौक 

रामदयालु नगर (आर.डी.एस. कॉलेज रोड) 

जिला स्कूल पानी टंकी 

कलमबाग रोड (चित्रगुप्त एसोसिएशन) 

बी.बी. गंज (वार्ड 7)

रैन बसेरे: 
जिला स्कूल आश्रय स्थल 

कलमबाग चौक आश्रय स्थल 

जिला परिषद आश्रय स्थल (स्टेशन रोड) 

रामदयालु नगर आश्रय स्थल 

बैरिया आश्रय स्थल (गोलंबर) 

जेल चौक आश्रय स्थल 

माल गोदाम चौक आश्रय स्थल 

चंदवारा आश्रय स्थल (पानीकल परिसर)

नगर निगम की यह संवेदनशील पहल न केवल शहरवासियों की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि प्रशासन की जनकल्याणकारी सोच को भी दर्शाती है। इसके साथ ही, आगामी मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा की जा रही तैयारियाँ भी प्रशंसनीय हैं। यह प्रयास मुजफ्फरपुरवासियों के लिए गर्मी के मौसम में एक बड़ी राहत साबित होगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *