बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से सिविल सर्जन पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि एक तस्वीर के हवाले से खबर वायरल हो रही है।तस्वीर में एक सिविल सर्जन अपने से कम उम्र के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का पैर छूकर आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। मामला गोपालगंज का बताया जा रहा है।
दरअसल शनिवार को एक कार्यक्रम के सिलसिले में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे गोपालगंज गए थे। वहां सर्किट हाउस में उनके स्वागत के लिए पार्टी के कार्यकर्ता खड़े थे। वहीं गोपालगंज के सिविल सर्जन डॉक्टर योगेंद्र महतो विभागीय मंत्री के स्वागत के लिए गुलदस्ता लेकर पहुंचे थे। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे जैसे ही अपनी गाड़ी से बाहर निकले कि सिविल सर्जन डॉक्टर योगेंद्र महतो आगे बढ़ गए। और इससे पहले कि पार्टी के कार्यकर्ता मंगल पांडे का स्वागत करते, सिविल सर्जन डॉक्टर योगेंद्र महतो ने एक हाथ से उन्हें गुलदस्ता थमाया और झुक कर दूसरे हाथ से मंगल पांडे के पैर छू लिए। कैमरे के सामने ऐसा होते देख मंत्री मंगल पांडे थोड़ी देर के लिए असहज हो गए। हालात को मैनेज करने के उद्देश्य से उन्होंने सिविल सर्जन की गतिविधि और बातों पर कोई ध्यान नहीं दिया। वे सीधे सर्किट हाउस के अंदर चले गए। लेकिन वहां मौजूद कैमरे ने सिविल सर्जन और स्वास्थ्य मंत्री के बीच करीबी रिश्ते को कैद कर लिया। अब यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
मामला उजागर होने के बाद सिविल सर्जन डॉक्टर योगेंद्र से जब संपर्क किया गया तो वे इस प्रकरण पर कुछ बोलने से इंकार कर गए। इधर स्वास्थ्य मंत्री भी काफी व्यस्त हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।
Input : Live hindustan
This pqragraph proviԁеs cⅼear dea in support of tһе
new viewers off blogging, tһɑt genuinely hoԝ to dо blogging and site-building.
Рейтинг
18. Как выбрать хостинг с наиболее удобным интерфейсом
бесплатный домен и хостинг http://www.kish-host.ru .
Ι’m excited to discover this website. I want to to
thamk you for ʏoսr time jսѕt for this wonderful read!!
I definiteⅼy really liҝeɗ everү bit of it andd i also hasve
yoս saved to fav tο check oսt neѡ things in youг web site.