मुजफ्फरपुर, बिहार: कांटी विधानसभा क्षेत्र के मड़वन हाईस्कूल मैदान में आगामी 23 अगस्त को आयोजित होने वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होने जा रहा है। इस भव्य आयोजन में एनडीए के वरिष्ठ नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं की भागीदारी होगी। यह जानकारी पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता इंजीनियर अजीत कुमार ने पानापुर में आयोजित एक बैठक के बाद दी।
अजीत कुमार ने बताया कि इस सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम में बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी सहित कई प्रमुख नेता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कांटी विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों और कस्बों से हजारों की संख्या में एनडीए कार्यकर्ता और विभिन्न वर्गों के लोग इस आयोजन में शिरकत करेंगे। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
पूर्व मंत्री ने कहा, “एनडीए का कोई भी कार्यक्रम हो, हम अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पूरी मजबूती से उसमें शामिल होते हैं। यह बात सभी जानते हैं।” उन्होंने इस सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकने का संकल्प दोहराया। अजीत कुमार ने कहा कि उनके आग्रह पर कांटी विधानसभा क्षेत्र के सभी वर्गों के लोग हर कार्यक्रम में स्वयं के संसाधनों से हजारों की संख्या में पहुंचते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार देश और बिहार को लगातार प्रगति केEAD: ti के पथ पर ले जा रही है। सभी वर्गों के लिए विकास कार्य निरंतर हो रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए बिहार में फिर से सरकार बनाएगी और कांटी विधानसभा क्षेत्र की जनता उन्हें जनप्रतिनिधि चुनकर सेवा का अवसर देगी।
इस बैठक में जदयू जिलाध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा, जदयू नेता शैलेश कुमार शैलू, जय किशन कुमार चौहान, मोहम्मद शमीम, पूर्व मुखिया मोतिउर रहमान, पूर्व मुखिया अशोक पासवान, पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, मुखिया इंद्र मोहन झा, पूर्व मुखिया रणजीत सिंह, विनोद यादव, अजय चौधरी, टूना शर्मा, छोटन सिंह, मंकू पाठक, चुनचुन सिंह, प्रभाकर चौधरी कुशवाहा, नंदन महतो, मुरारी झा, पवन साह, अंकेश कुमार ओझा, अवधेश सिंह, राजू सिंह, नवल प्रसाद यादव, राजकुमार यादव, नीरज साह, शिवम कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, हरदेव ठाकुर, राम सागर चौधरी, सुरेंद्र सिंह, पवन सिंह, अमन कुमार, पप्पू गुप्ता, भारत महतो, संजीत महतो, राजदीप साह, कामेश्वर यादव, पूर्व सरपंच मनोज कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, विनोद शर्मा, हरिनंदन राम, पैक्स अध्यक्ष अजय ठाकुर, जय किशन साह, श्री राम राय, अमर यादव, रामप्रवेश यादव, उपेंद्र सहनी, पैक्स अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह, वार्ड पार्षद विजय राम, पप्पू राम, विनोद सहनी, अशोक चौधरी, पंचू राय, अरविंद सिंह, प्रवीण सिंह, विनोद सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह, चीटु सिंह, श्याम यादव सहित कई अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे।
यह सम्मेलन कांटी विधानसभा क्षेत्र में एनडीए की एकता और ताकत का प्रदर्शन होगा, जो आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एक मजबूत संदेश देगा।