25 दिसंबर को आभार कार्यक्रम, कांटी की जनता को करेंगे नमन : अजीत कुमार।

25 दिसंबर को आभार कार्यक्रम, कांटी की जनता को करेंगे नमन : अजीत कुमार।

मुजफ्फरपुर (कांटी) | कांटी विधानसभा क्षेत्र की जनता के मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता ने जो जनादेश और विश्वास मुझे दिया है, वही मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है। इस सम्मान, स्नेह और आशीर्वाद के लिए मैं सदैव जनता का ऋणी रहूंगा।


यह बातें कांटी के नव निर्वाचित विधायक एवं पूर्व मंत्री इंजीनियर अजीत कुमार ने सोमवार को कांटी प्रखंड के शेरूकाही में आयोजित अभिनंदन सह सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहीं।
विधायक अजीत कुमार ने कहा कि चुनाव से पहले ही उन्होंने जनता से वादा किया था कि चुनाव के बाद उन्हें किसी भी कार्य के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
“अब कांटी की जनता ने अपना हितैषी जनप्रतिनिधि चुन लिया है, इसलिए अब विकास कार्यों के लिए चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।”


तेज रफ्तार से चलेगी कांटी की विकास गाड़ी
उन्होंने कहा कि कांटी में अब विकास की गाड़ी तेज गति से दौड़ेगी और इसकी कार्ययोजना जनता के साथ बैठकर तैयार की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संकल्पों को जमीन पर उतारते हुए सरकार की सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने उपस्थित लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि
“आपका हिमायती अब कांटी को विकास के पैमाने पर अव्वल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगा।”


25 दिसंबर को आभार कार्यक्रम में आने का आह्वान
विधायक अजीत कुमार ने आगामी 25 दिसंबर को पानापुर हाई स्कूल में आयोजित होने वाले आभार कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की जनता से अपील की। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से वे कांटी विधानसभा क्षेत्र के कांटी, मड़वन और नगर परिषद क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करेंगे, साथ ही भविष्य की विकास योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।


भव्य स्वागत और हनुमान आराधना
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय समाजसेवी साकेत रामायण पांडे और उनकी पत्नी मंजू देवी ने विधायक अजीत कुमार का भव्य स्वागत किया। उन्होंने बताया कि चुनाव से पूर्व उन्होंने मन्नत मांगी थी कि अजीत कुमार की जीत होने पर वे हनुमान आराधना करेंगे, जो उनकी मनोकामना पूरी होने के उपलक्ष्य में संपन्न हुई।


हर विभागीय कार्य की हो रही निगरानी
विधायक अजीत कुमार ने कहा कि क्षेत्र की जनता से जुड़े कार्य अब सभी विभागों में तेजी से हो रहे हैं और वे स्वयं नियमित मॉनिटरिंग और समीक्षा कर रहे हैं, ताकि किसी स्तर पर लापरवाही न हो।


ये रहे उपस्थित गणमान्य लोग
इस अवसर पर गरीबनाथ मंदिर के पंडित विनय पाठक, आचार्य शंभूनाथ चौबे, इंद्रमोहन झा, रजनीश पांडे, रविंद्र कुमार पांडे, मिथिलेश कुमार सिंह, नीरज मिश्रा, रंजीत चौधरी, शिवेंद्र ठाकुर, लखिन्द्र ठाकुर, हरदेव ठाकुर, मुकेश ठाकुर, विकास पांडेय उर्फ लालू, डी.के. पांडेय सहित सैकड़ों स्थानीय लोग उपस्थित रहे।