मुजफ्फरपुर। महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय में आई क्यू एसी एवं विज्ञान संकाय के संयुक्त तत्त्वावधान  में शुक्रवार को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन किया गया. जिसमें अध्यक्षीय भाषण देते हुए प्राचार्य डॉ कनुप्रिया ने कहा कि अंतरिक्ष जिज्ञासा का भंडार है और इस क्षेत्र में भारत के युवाओं को अनुसंधान करने के लिए प्रेरित करना अंतरिक्ष दिवस का मकसद है। हम सबका कर्तव्य है कि छात्र – छात्राओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित में कैरियर बनाने के लिए  प्रोत्साहित करें। रसायन विज्ञान की प्राध्यापिका डॉ वर्षा तिवारी ने चंद्रयान – 3 की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने एक बड़ी रेखा खींची है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस चंद्रयान -3 मिशन के चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग के उपलक्ष्य में आयोजित होता है।  23 अगस्त 2023 को चंद्रयान – 3 के साथ भारत चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग करने वाला चौथा देश और दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने वाला पहला देश बन गया। चंद्रयान – 3 के लैंडर का नाम विक्रम इसलिए रखा गया, क्योंकि हमारे अंतरिक्ष संगठन के जनक विक्रम साराभाई को इसके द्वारा श्रद्धांजलि दी गई । विषय प्रवेश कराते हुए भौतिकी विभाग के डा. रवीन्द्र कुमार ने कहा कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में 23 अगस्त 2023 को भारत ने ऐसा इतिहास रचा कि दुनिया भौंचक रह गई।

अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर वाद-विवाद, निबंध लेखन और पोस्टर प्रतियोगिता हुई ।

वाद – विवाद प्रतियोगिता में पुरस्कृत होने वाली छात्राओं के नाम –

प्रथम स्थान – सानिया मुनीरा
द्वितीय स्थान – आफिया
तृतीय स्थान – निकिता सिंह एवं संजना रानी

निबंध लेखन प्रतियोगिता में पुरस्कृत होने वाली छात्राओं के नाम –

प्रथम स्थान – रानी कुमारी
द्वितीय स्थान – संजना रानी
तृतीय स्थान – निकिता सिंह
सांत्वना पुरस्कार – रिया कुमारी

पोस्टर प्रतियोगिता में पुरस्कृत होने वाली छात्राओं के नाम –

प्रथम स्थान – आशियां, अंजली, आस्था, मुस्कान
द्वितीय स्थान – परीशा, सलेहा
तृतीय स्थान- सानिया और खुशी

मंच संचालन डॉ वर्षा तिवारी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन रसायन विज्ञान की प्राध्यापिका डॉ स्मिता ने किया। मौके पर रसायन विज्ञान की अध्यक्षा डॉ कुसुम कुमारी शर्मा, मीडिया प्रभारी एवं हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ राकेश रंजन, डा. आशा सिंह यादव, डा. पल्लवी, डा. भावना, डा. रवि भूषण सिंह, डा. विपिन कुमार, डा. मनोज कुमार आदि, शिक्षकेतर कर्मचारियों में पार्थ प्रियदर्शी, नवीन कुमार, संजीव कुमार, मानस कुमार झा, सुमित कुमार, आलोक कुमार, मधुसूदन यादव, दीपक , दिलीप, उमेश आदि तथा विज्ञान संकाय की समस्त छात्राएँ थीं।

Comments are closed.