उपभोक्ताओं के हक की आवाज बना जिला उपभोक्ता आयोग, विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर हुआ कार्यक्रम

उपभोक्ताओं के हक की आवाज बना जिला उपभोक्ता आयोग, विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर हुआ कार्यक्रम

मुजफ्फरपुर: जिला उपभोक्ता आयोग परिसर में शनिवार को World Consumer Rights Day के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपभोक्ताओं के अधिकारों और उनकी सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया।


कार्यक्रम में उपस्थित मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने बताया कि विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस हर वर्ष 15 मार्च को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उनके हितों की रक्षा के लिए समाज को प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के मूल अधिकारों को बढ़ावा देना और उनका सम्मान सुनिश्चित करना आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।


उन्होंने बताया कि District Consumer Disputes Redressal Commission Muzaffarpur उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार सक्रिय है। यहां बड़ी संख्या में उपभोक्ता मामलों की सुनवाई होती है और आयोग द्वारा उनका निष्पादन प्रभावी ढंग से किया जाता है। आयोग का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को न्याय दिलाना और उनके अधिकारों की सुरक्षा करना है।


इस अवसर पर कार्यालय सहायक धीरज कुमार, प्रधान लिपिक अमित कुमार झा, संतोष कुमार, गीतांजलि कुमारी, अभिनव कुमार, बबलू कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रविरंजन शाही उर्फ सोनू शाही, प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, सोनू पांडेय समेत कई अधिवक्ता और मानवाधिकार कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।