मुजफ्फरपुर, एक युवक के साथ पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करना प्रमोद साह को महंगा पड़ा। रविवार की शाम जब वह अपने मकान की छत पर टहल रहा था तो उसकी पत्‍नी वहां पहुंची. पहले तो अभद्र भाषा का प्रयोग किया, फिर धक्का देकर छत से गिरा दिया। इससे उसके दांत टूट गए। सीने में गंभीर चोटें आई और होठ फट गया। स्वजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। स्थिति गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया है। उसने सदर थाने में पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

लगाया आरोप, जान मारने की नीयत से दिया धक्का

प्रमोद साह ने प्राथमिकी में कहा है कि उसकी पत्नी का एक युवक से अवैध संबंध है। वह कई बार उस युवक के साथ भाग चुकी है। युवक उसकी पत्नी को बहला-फुसला रहा है। दोनों की नजर उसकी संपत्ति पर है। इस संपत्ति पर कब्जा करने के लिए दोनों उसकी हत्या की साजिश रच रहा है। रविवार की शाम लगभग छह बजे वह अपने मकान की छत पर था। उसी समय पत्नी ने घटना को अंजाम दिया। सदर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि प्रमोद साह गंभीर रूप से घायल है। उसकी पत्नी पर धक्का देकर छत से गिराने का गंभीर आरोप है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

इनपुट : जागरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *