मुजफ्फरपुर : काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के मझौलिया (चक अब्दुल वाहिद गली) में आभूषण दुकानदार को झांसा देकर दो महिलाओं ने गहने उड़ा लिए। जिसमें 9 जोड़े सोने के झाला शामिल हैं। इसकी कीमत करीब दो लाख रुपए है। दोनों महिलाएं स्कूटी पर सवार होकर दुकान पहुंची थीं। इस संबंध में सादपुरा निवासी आभूषण दुकानदार संतोष कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

घटना गुरुवार दोपहर की है। दुकानदार का कहना है कि दोपहर में दोनों महिलाएं दुकान पहुंचीं। इस पर उन्हाेंने तीन डिब्बे में जेवरात दिखाए। दोनों ने 15 हजार वाले कान के टॉप्स, झाले पसंद किए। पैसा कम होने की जानकारी देते हुए कहा कि घर से पैसा लाते हैं। इसी दाैरान वह दुकान के पीछे सामान रखने लगे। बाद में जब सामान मिलाया तो एक डिब्बे में रखे नौ जोड़े झाला गायब थे। थानेदार मोहम्मद शुजाउद्दीन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

Source : Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *