1 0
Read Time:2 Minute, 9 Second

कांटी (मुजफ्फरपुर), : रेपुरा स्कूल के पीछे शनिवार की देर रात निजी बैंक के कलेक्शन एजेंट शशिरंजन मिश्रा (22) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसकी नई अपाचे बाइक घटनास्थल पर नहीं मिली है। इससे बाइक लूट के दौरान गोली मारने की आशंका व्यक्त की जा रही है। घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। कांटी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शशिरंजन को कनपटी में गोली मारी गई है। वह हेलमेट पहने हुए था। उसकी बाइक घटनास्थल पर नहीं मिली है। इससे आशंका है कि बाइक लूट के दौरान यह घटना घटी है। सूचना पर डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है।

ननिहाल में रहता था शशिरंजन

शशिरंजन मूल रूप से पूर्वी चंपारण का रहने वाला है। वह रेपुरा स्थित अपनी ननिहाल में रहता था। वह एक निजी बैंक का कलेक्शन एजेंट था। ऋण फाइनेंस कराने का काम भी करता था। शनिवार की रात काम समाप्त कर घर लौट रहा था कि घर से लगभग दो सौ मीटर पहले बगीचे में कनपटी में सटाकर उसे गोली मारी गई। इससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में ही उसने नई अपाचे बाइक खरीदी थी। फरवरी में उसकी शादी को लेकर बातचीत फाइनल हुई थी।

शाम के बाद अपराधियों के कब्जे में रहता इलाका

युवक की हत्या के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का कहना था कि यहां बार-बार घटनाएं होती हैं। पुलिस बस यहां वसूली करने आती है। शाम के बाद इलाका अपराधियों के कब्जे में चला जाता है।

इनपुट : जागरण

Happy
Happy
50 %
Sad
Sad
50 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: