0 0
Read Time:4 Minute, 44 Second

मुजफ्फरपुर, पारू थाना क्षेत्र के चैनपुर चिउटाहां में लेनदेन के विवाद में रविवार को दो पक्षों में फायरिंग हुई। इसमें एक गोली घटनास्थल से सौ फीट की दूरी पर खड़े छात्र कृष्णा उर्फ लड्डू को लग गई। वह ट्यूशन से लौट रहा था और हंगामा देख रुक गया था। उसकी इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। मृत छात्र गांव के नरेश दास का पुत्र था। वह दूसरी कक्षा का छात्र था।

छात्र को गोली लगने के बाद विवाद करने वाले दोनों पक्ष के लोग फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने भारी बवाल काटा। मौके पर जुटी भीड़ ने विवाद करने वाले दोनों पक्षों की गाड़ियों को तोड़फाड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घरों में भी तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से एक महिला को घर से निकालकर थाना लायी। उससे पूछताछ हो रही है।

इधर शहर के एक निजी हॉस्पिटल में घायल छात्र को लेकर पहुंचे, उसके चचेरे ब्रह्मदेव ने बताया कि दो पक्षों के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो रहा था। वह और कृष्णा घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़ा था। इसी दौरान पुण्यदेव राय पिस्टल से गोली चलाने लगा। एक गोली कृष्णा के कमर के नीचे लगी। खून निकलते देख गमछा से गोली लगने वाले जगह को बांधा और परिजनों के साथ उसे लेकर हॉस्पिटल पहुंचा। डॉक्टर ने बताया कि गोली काफी नसों को डैमेज कर अंदर फंसी हुई है। उसकी हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। हालांकि वहां उसकी मौत हो गई।

पारू थानेदार राजेन्द्र साह ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि महेंद्र दास व अंडौलिया के सिकिंद्र गुप्ता के बीच लेनदेन को लेकर विवाद था, महेंद्र के समर्थन में आये पुण्यदेव व अन्य पर फायरिंग का आरोप है। सभी आरोपित फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

कर्ज वसूली को लेकर चल रहा था विवाद

मृतक के भाई ब्रह्मदेव ने बताया कि अंडौलिया के सिकिंद्र गुप्ता से महेंद्र दास के पिता रामजी दास ने कर्ज लिया था। करीब चार पांच वर्ष से रामजी दास गायब है। महेंद्र अपनी गाड़ी भाड़े पर चला था। सिकिंद्र कार से सुबह कुछ लोगों को लेकर महेंद्र के यहां पहुंचा था। एक लाख रुपये बकाया होने की बात कह रहा था। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। गाली-गलौज और हंगामा होने लगा। यह देखकर आसपास के काफी लोग मौके पर जुट गए थे। ट्यूशन से आया कृष्णा भी वहां खड़ा हो गया था। इसी दौरान वहां गोली चली और कृष्णा घायल हो गया।

पारू पुलिस के खिलाफ आक्रोश, हाईवे पर शव रख किया जाम

गोली लगने से छात्र की मौत की खबर सुनते ही एक बार फिर से ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। शाम में छात्र का शव चैनपुर चिउटाहां लाया गया। इसके बाद गांव में एसएच 74 पर शव रख लोग प्रदर्शन करने लगे। पारू पुलिस की कार्यशाली पर सवाल उठा रहे थे। जाम की सूचना पर विधायक राजू सिंह पहुंचे। लोगों से बात करने के बाद एसएसपी को लोगों की मांग से अवगत कराया। विधायक कहा कि पारू पुलिस मामले की जांच नहीं करेगी। वरीय पदाधिकारी के नेतृत्व में देवरिया थाने की पुलिस मामले की जांच करेगी। इसके बाद लोग शांत हुए और जाम हटाया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक हाईवे जाम रहा।

Input : live hindustan

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: