बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। जन्मदिन के इस खास मौके को दीपिका इस साल मुंबई में ही सेलिब्रेट करेंगी।

हालांकि ऐसा पहली बार हुआ है जब दीपिका अपने इस स्पेशल डे पर कई बार नहीं गई। इस मौके पर एक्ट्रेस पति के साथ मुंबई में स्पॉट हुई। इस मौके पर दोनों काफी कुल लुक में नजर आए।

जन्मदिन के इस खास मौके पर हम आपको दीपिका पादुकोण की लव-स्टोरी और शादी की तस्वीरें दिखा रहे हैं। हर कोई जानता हैं कि दीपिका पादुकोण आज बॉलीवुड के फेमस हीरो जिनपर करोड़ों लड़किया मरती हैं यानी रणवीर सिंह की पत्नी हैं। दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की नंबर वन हिरोइन हैं, तो रणवीर सिंह कहलाते हैं हिट की गारंटी।

छप्परफाड़ कमाई कर रहे इन सितारों ने अपनी शादी को साल की सबसे महंगी शादी बनाया था। इटली के लेक कोमो में जिस विला में दीपिका और रणवीर ने शादी की थी, वहां सिर्फ एक रात ठहरने का किराया ही 24 लाख 75 हज़ार रुपये है।

इस शादी की कीमत 95 करोड़ के आसपास ठहरी थी। इस कपल ने साल 2018 में सात समंदर पार इटली जैसे खूबसूरत शहर में 14 और 15 नवंबर 2018 को कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाजों से शादी की थी। हर कोई दीपिका को रणवीर की दुल्हन के रुप में देखने के लिए बेताब था। दोनों ने इटली के लेक कोमो में ग्रैंड वेडिंग की।

मेंहदी से लेकर शादी तक की सारी ड्रेसेज़ सब्यासाची ने ही डिज़ायन किया था और सिर्फ दीपिका और रणवीर के लिए ही नहीं दोनों के पूरे परिवार के लिए भी डिज़ायन सब्यासाची ने किया था।

14 नवंबर को दीप-वीर की शादी पारंपरिक कोंकणी रीति रिवाज से हुई थी। इस शादी में दीपिका ने साड़ी पहनी थी।

ये साड़ी दीपिका की मां ने उन्हें गिफ्ट की थी। इतना ही नहीं अपनी शादी में एक्ट्रेस ने लगभग 1 करोड़ की ज्वेलरी पहनी थी।

कोंकणी शादी वाले दिन का ड्रेस कोड वाइट-क्रीम था। साथ ही लेक कोमो के उस विला को भी उसी कलर को-ऑर्डिनेशन के अनुसार सजाया गया था।

15 नवंबर को सिंधी-पंजाबी स्टाइल से हुई शादी के दौरान दीपिका ने अपने लाल लहंगे पर एक दुपट्टा लिया था।

ये दुपट्टा उनके इस ड्रेस की सबसे खास बात थी। उनके दुपट्टे के किनारे पर ‘सौभाग्यवती भव:’ लिखा हुआ था।

इस दौरान दीपिका ने जो कृपाण लिया था, उस पर पर्शियन बाघ बना हुआ था, जिसे बहुत खास माना जाता है।

दीपिका पादुकोण ने जो लाल लहंगा सिंधी-पंजाबी रिवाज़ से हुई शादी में पहना था उसकी कीमत 8.95 लाख रुपए है।

Input : E24

3 thoughts on “PICS: 35 साल की हुई दीपिका पादुकोण, इटली मे रणवीर संग की थी 95 करोड़ वाली डेस्टिनेशन वेडिंग”
  1. Meilleure application de contrôle parental pour protéger vos enfants – Moniteur secrètement secret GPS, SMS, appels, WhatsApp, Facebook, localisation. Vous pouvez surveiller à distance les activités du téléphone mobile après le téléchargement et installer l’apk sur le téléphone cible.

  2. Lorsque vous avez des doutes sur les activités de vos enfants ou sur la sécurité de leurs parents, vous pouvez pirater leurs téléphones Android à partir de votre ordinateur ou appareil mobile pour assurer leur sécurité. Personne ne peut surveiller 24 heures sur 24, mais il existe un logiciel d’espionnage professionnel qui peut secrètement surveiller les activités des téléphones Android sans les en informer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *