तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के वोटर के लिए 5 दिसंबर को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश घोषित किया गया है। उल्लेखनीय है कि बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक उपचुनाव का 5 दिसंबर को मतदान होगा।
इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में बिहार विधान परिषद स्नातक के उप चुनाव 2024 के लिए 5 दिसंबर को मताधिकार का प्रयोग करने हेतु संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचकों को विशेष आकस्मिक अवकाश की स्वीकृति प्रदान की गई है।
अर्थात वैसे सभी कर्मी/अधिकारी/ शिक्षकगण जो तिरहुत स्नातक उपचुनाव के वोटर हैं उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश सवैतनिक प्रदान किया गया है।
इस संबंध में श्रम संसाधन विभाग ने भी आवश्यक सूचना निर्गत कर कहा है कि मतदान में अधिकाधिक मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने तथा लोकतंत्र की मजबूती हेतु संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत सभी प्रतिष्ठानों /कारखानों में नियोजित कर्मियों/ पदाधिकारियों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए 5 दिसंबर को विशेष आकस्मिक अवकाश (सवैतनिक) की स्वीकृति प्रदान की गई है।
Comments are closed.